Saharanpur News: कांवड़ यात्रा में दिखी सेवा और संस्कार की मिसाल, बहू ने पालकी में सास को बैठाकर पूरी की यात्रा
Saharanpur Kanwar Yatra 2026: सहारनपुर में कांवड़ यात्रा के दौरान सेवा और संस्कार की अनूठी मिसाल देखने को मिली. एक बहू ने अपने पति के साथ सास को पालकी में बैठाकर हरिद्वार से चंडीगढ़ तक की यात्रा पूरी की. श्रद्धालुओं ने इस परिवार के समर्पण और बुजुर्गों के सम्मान की भावना की सराहना की.
ADVERTISEMENT

कांवड़ यात्रा में दिखी सेवा और संस्कार की मिसाल, बहू ने पालकी में सास को बैठाकर पूरी की यात्रा
Saharanpur Kanwar Yatra 2026: सावन माह की कांवड़ यात्रा के दौरान गागलहेड़ी क्षेत्र से एक भावुक और प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है, जिसने श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. एक बहू ने अपनी सास को पालकी में बैठाकर पति के साथ हरिद्वार से चंडीगढ़ तक कांवड़ यात्रा का संकल्प लिया. सेवा, समर्पण और पारिवारिक मूल्यों की यह अनूठी मिसाल यात्रा के दौरान लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही.
