Saharanpur News: सहारनपुर में बड़ा फर्जीवाड़ा, जिंदा लोगों को सरकारी रिकॉर्ड में दिखाया मृत, जांच की मांग
Saharanpur Fraud Case: सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में दो जीवित लोगों के नाम पर कथित रूप से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने का मामला सामने आया है. शिकायत के बाद प्रमाण पत्र निरस्त कर दिए गए हैं. पीड़ितों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच, एफआईआर दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
ADVERTISEMENT

सहारनपुर में बड़ा फर्जीवाड़ा, जिंदा लोगों को सरकारी रिकॉर्ड में दिखाया मृत, जांच की मांग
Saharanpur Fraud Case : जिले के गंगोह थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत खानपुर गुर्जर में दो जीवित ग्रामीणों के नाम पर कथित रूप से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने का मामला सामने आया है. घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. पीड़ित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शिकायत कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.
