लेटेस्ट न्यूज़

सहारनपुर में डॉ. नितिन और उसकी पत्नी ने किया गजब फ्रॉड, शख्स से यूं ठग लिए 3900000 रुपये

सहारनपुर में अस्पताल पार्टनरशिप के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. पुलिस ने मेरठ के डॉक्टर दंपति को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि दोनों ने फर्जी दस्तावेज दिखाकर निवेशक से 39 लाख 15 हजार 829 रुपये हड़प लिए. कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया.

ADVERTISEMENT

Saharanpur Doctor Couple Fraud Case
Saharanpur Doctor Couple Fraud Case
social share
Google CTA

Saharanpur Doctor Couple Fraud Case: सहारनपुर में अस्पताल खोलने और पार्टनर बनाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में मेरठ निवासी डॉक्टर और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि दोनों ने अस्पताल में साझेदारी दिलाने के नाम पर निवेशक से 39 लाख 15 हजार 829 रुपये ले लिए और इसके लिए फर्जी दस्तावेज भी तैयार किए. पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.