आजम खान के घर पर हुआ जादू-टोना? किसने फेंकी लाल कपड़े और काली पन्नी वाली पोटली, देखें
Rampur News: एक वक्त हुआ करता था जब आजम खान का डंका पूरे यूपी में बजता था. रामपुर में मौजूद आजम खान के घर की…
ADVERTISEMENT

आजम खान के घर पर हुआ जादू-टोना? किसने फेंकी लाल कपड़े और काली पन्नी वाली पोटली, देखें
Rampur News: एक वक्त हुआ करता था जब आजम खान का डंका पूरे यूपी में बजता था. रामपुर में मौजूद आजम खान के घर की गली तक में परिंदा पर नहीं मार सकता था. मगर यूपी में सत्ता बदलते ही आजम खान के दिन पलट गए. आजम खान और उनका परिवार कानूनी केसों में फंसता चला गया. इसी वजह से आजम खान और उनके बेटे की विधायकी भी चली गई. अब ऐसी चर्चाएं हैं कि रामपुर से भी उनका दबदवा खत्म होता चला जा रहा है. इस का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि जिन आजम खान के घर की गली में परिंदा भी पर नहीं मार सकता था, वहां अब अज्ञात युवक जादू-टोने वाली पोटली आजम के घर के अंदर फेंक कर भाग निकला है. इस घटना के बाद से हड़कंप मच गया है.
