लेटेस्ट न्यूज़

गवाह बोला- DM के दबाव में आजम के खिलाफ की शिकायत, कौन हैं आंजनेय सिंह, जिनपर लगा ये आरोप?

Ias Aunjaneya Kumar Singh: रामपुर की एक विशेष अदालत ने समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्‍ठ नेता आजम खान को 2019 में हेट स्पीच देने के…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Ias Aunjaneya Kumar Singh: रामपुर की एक विशेष अदालत ने समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्‍ठ नेता आजम खान को 2019 में हेट स्पीच देने के मामले में एक बड़ी राहत देते हुए निचली अदालत द्वारा दी गई तीन साल कैद की सजा को खारिज कर दिया. इसी मामले में अब एक ट्विस्ट है. दरअसल, आजम खान के विरुद्ध हेट स्पीच की एफआईआर दर्ज कराने वाले अधिकारी अनिल कुमार चौहान ने कोर्ट के सामने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि, ‘जो मैंने तहरीर लिखवाई थी, वह जिला निर्वाचन अधिकारी के दबाव में लिखवाई थी’. गौरतलब है कि उस समय रामपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह थे. दरअसल, चुनाव के वक्त जिलाधिकारी ही जिला निर्वाचन अधिकारी की भूमिका निभाता है. ऐसे में जब चर्चा आंजनेय कुमार सिंह की हो रही है, तो आज हम आपको इनके बारे में बताते हैं.