लेटेस्ट न्यूज़

रामपुर: BJP नेता ने समर्थकों के साथ मिल नायब तहसीलदार के साथ की मारपीट, 80 के खिलाफ केस दर्ज

Rampur: रामपुर में भाजपा नेता और नगर पंचायत अध्यक्ष ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर नायब तहसीलदार पर ही हमला कर दिया और उनके साथ खूब मारपीट की गई. अब इस मामले में भाजपा नेता समेत 70 से 80 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. जानें

ADVERTISEMENT

Rampur
Rampur
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां नायब तहसीलदार के साथ मारपीट की गई है. नायब तहसीलदार के साथ मारपीट का आरोप नगर पंचायत अध्यक्ष और भाजपा नेताओं पर लगा है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष और भाजपा नेता दिनेश गोयल समेत 70 से 80 लोगों के खिलाफ नायब तहसीलदार के साथ मारपीट, जान से मारने की कोशिश जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है.