लेटेस्ट न्यूज़

रामपुर उपचुनाव: आजम खान ने बयां किया अपना दर्द! बोले- 45 साल आपके साथ खड़ा रहा लेकिन…

Rampur: उत्तर प्रदेश में इस समय उपचुनावों को लेकर सियासत गरम है. रामपुर विधानसभा सीट (Rampur Bypoll) पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने आसिम राजा…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Rampur: उत्तर प्रदेश में इस समय उपचुनावों को लेकर सियासत गरम है. रामपुर विधानसभा सीट (Rampur Bypoll) पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने आसिम राजा को मैदान में उतारा है. इसी बीच समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान (Azam Khan) का बड़ा बयान सामने आया है.

सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि अब देश के हर कमजोर और हर सताए हुए की बात है. उन्होंने कहा कि साल 2022 के चुनावों में हम हारे ये हमारी गलती नहीं थी. यहां चुनाव ही कब हुआ था.

बता दें कि समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान, सपा उम्मीदवार आसिम राजा के नामांकन में पहुंचे थे. इस दौरान आजम खान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज सवाल किसी की हार या जीत का नहीं है बल्कि अंजाम का है.

45 साल आपके साथ खड़ा रहा

आजम खान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, मैंने कभी भी अपने सियासी दुश्मनों का नाम गंदे या बेअदबी से नहीं लिया है, लेकिन इसी शहर के लोग जो हमारे उम्मीदवार आसिम राजा के मुकाबले में खड़े हुए हैं, वह लोग किस तरह से मेरा नाम लेते हैं. आप वीडियो देख सकते हैं. आजम खान ने आगे कहा कि 45 साल जो इंसान आपके साथ हर समय खड़ा रहा, जिस इंसान ने आपकी रहनुमाई की आज उस इंसान का नाम किस तरह से लिया जाता है.

भाजपा ने आजम के विरोधी को बनाया उम्मीदवार

भाजपा ने रामपुर में आजम खान के विरोधी और आजम खान के खिलाफ करीब 80 से अधिक केस दर्ज करवाने वाले आकाश सक्सेना को अपना उम्मीदवार बनाया है. माना जाता है कि आजम खान को कोर्ट में घेरने और उनके सजा दिलवाने में आकाश सक्सेना का अहम योगदान रहा है. पेशे से वकील आकाश सक्सेना ने आजम खान के खिलाफ केसों में खुद कोर्ट में पैरवी भी की है. इसी एक केस में आजम खान को हेट स्पीच के मामले में सजा सुनाई गई है.

मैनपुरी और रामपुर में सपा को मात देने के लिए BJP का खास प्लान, CM योगी ने खुद संभाली कमान