बुर्का पहने इन दो महिलाओं को अरेस्ट करके रामपुर पुलिस मान रही बड़ी सफलता, आखिर क्यों? जानें
रामपुर पुलिस ने बुर्का पहने 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है. दरअसल ये महिलाएं नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह की सदस्य हैं.
ADVERTISEMENT

बुर्का पहने इन दो महिलाओं को अरेस्ट कर रामपुर पुलिस मान रही बड़ी सफलता, क्यों?
Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. रामपुर पुलिस ने बुर्का पहने 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है. दरअसल ये महिलाएं नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह की सदस्य हैं. पुलिस द्वारा की जा रही चेंकिग के दौरान पुलिस को ये बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने इनके पास से 1 किलो 140 ग्राम अवैध चरस बरामद किया है.