रामपुर पुलिस को झटका! जौहर यूनिवर्सिटी के सर्च वॉरंट की मांग हुई खारिज, सामने आई ये वजह
Rampur News: समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और रामपुर विधायक आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर यूनिवर्सिटी पर मंडरा रहा तलाशी का ‘खतरा’ फिलहाल…
ADVERTISEMENT

Rampur News: समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और रामपुर विधायक आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर यूनिवर्सिटी पर मंडरा रहा तलाशी का ‘खतरा’ फिलहाल टल गया है. दरअसल, कोर्ट में रामपुर पुलिस ने जौहर यूनिवर्सिटी का सर्च वॉरंट मांगा था, जिसपर बहस चल रही थी. तलाशी के लिए सर्च वॉरंट हासिल करने के लिए पुलिस ने अपनी दलीलें रखीं, जबकि आजम खान के वकीलों ने अदालत में इसका जमकर विरोध किया था. बता दें कि कोर्ट ने पुलिस और एडीएम की रिपोर्ट में भिन्नता होने के कारण यूनिवर्सिटी में तलाशी अभियान के प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया है.