Raebareli News: रायबरेली में जोमैटो-स्विगी को प्रशासन की चेतावनी, 16 अगस्त के बाद बंद हो सकती है फूड डिलीवरी
Raebareli Food News: रायबरेली प्रशासन ने जोमैटो और स्विगी को फूड डिलीवरी नियमों के पालन को लेकर चेतावनी दी है. रेस्टोरेंट की सहमति के बिना डिस्काउंट, खाद्य प्रतिष्ठानों की पारदर्शी श्रेणी और अन्य शर्तें पूरी न होने पर 16 अगस्त के बाद फूड सप्लाई रोकने के निर्देश दिए गए हैं.
ADVERTISEMENT

रायबरेली में जोमैटो-स्विगी को प्रशासन की चेतावनी, 16 अगस्त के बाद बंद हो सकती है फूड डिलीवरी
Raebareli Food News: अगर आप भी ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप 'जोमैटो' और 'स्विगी' से खाना ऑर्डर करने के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. जिला प्रशासन अब ऑनलाइन फूड कंपनियों की मनमानी पर लगाम कसने के मूड में आ गया है. 16 अगस्त के बाद रायबरेली में इन ऐप्स के जरिए खाना ऑर्डर करना मुश्किल हो सकता है या फिर आपको मिलने वाले 'भारी-भरकम डिस्काउंट' के खेल पर पूरी तरह से ब्रेक लग सकता है.
