UPTak Baithak Logo

रायबरेली में ट्यूबवेल पर सोने गए युवक की संदिग्ध मौत, बाग में लाश मिलने से मचा हड़कंप

Raebareli Crime News: रायबरेली के गुरबक्शगंज क्षेत्र में ट्यूबवेल पर सोने गए 48 वर्षीय शंभू उर्फ छेद्दू का शव बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है.

ADVERTISEMENT

Raebareli News
Raebareli News
social share
google news

Raebareli Crime News: गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के अटौरा बुजुर्ग चौकी के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 48 वर्षीय व्यक्ति का शव मालिन बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला.खून जमा देने वाली इस वारदात के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है. मृतक की पहचान अटौरा निवासी शंभू उर्फ छेद्दू (पुत्र भगौती) के रूप में हुई है.परिजनों ने सीधे तौर पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है, जिससे गांव में तनाव का माहौल है.