मैं चाहती हूं मेरे घरवालों को भी गोली मारी जाए... आकांशा को उसके ही भाई-मां ने बनाया विधवा, वो रो-रोकर कह रही बस ये बात
Saharanpur Murder Case: सहारनपुर में यूपी पुलिस परीक्षा केंद्र के पास शामली के शिव कुमार की सरेआम हत्या. 4 महीने पहले लव मैरिज करने वाली पत्नी आकांक्षा ने अपने भाई, मां और जीजा पर लगाया पति की हत्या का आरोप. शिव कुमार का SSF में हुआ था चयन.
ADVERTISEMENT

Photo: Akansha
Saharanpur Murder Case: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से हालिया एक रूह कंपा देने वाली और सनसनीखेज वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके को सकते में डाल दिया. यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा दिलाकर लौट रहे एक युवक की परीक्षा केंद्र के कुछ ही दूरी पर सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक युवक का नाम शिव कुमार है, जिसका हाल ही में एसएसएफ (SSF) में चयन हुआ था. शादी के महज 4 महीने के भीतर ही उसकी पत्नी आकांक्षा को उसके अपने ही परिवार ने विधवा बना दिया. यह पूरा मामला ऑनर किलिंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, जिसमें पीड़ित युवती ने अपने ही सगे भाई, मां, बहन, जीजा और मामाओं पर पति की हत्या का सीधा आरोप लगाया है.
