UPTak Baithak Logo

रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

Raebareli News: रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दुर्गेश की मौत हो गई, जबकि उसका साथी जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया.पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर वाहन की तलाश शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

Raebareli Road Accident
Raebareli Road Accident
social share
google news

Raebareli News:भदोखर थाना क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.