UPTak Baithak Logo

सड़कों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

Amethi PWD News: अमेठी में पीडब्ल्यूडी की सड़कों की गुणवत्ता पर सवाल उठ गए हैं. ग्रामीणों ने हाथों से गिट्टियां उखाड़कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है. कांग्रेस नेता दीपक सिंह ने जांच और कार्रवाई की मांग की है. मामला अब सड़क निर्माण में गुणवत्ता और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर चर्चा में है.

ADVERTISEMENT

Amethi Road Construction News
Amethi Road Construction News
social share
google news

Amethi PWD News: अमेठी में पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई जा रही सड़कों की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो रहे है.सोशल मीडिया पर जिले दो सड़को को ग्रामीण अपने हाथों से उखाड़कर बड़े स्तर पर सड़को के निर्माण में भ्रस्टाचार का आरोप लगा रहे है. जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है.अब कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने भी पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिशाषी अभियंता को पत्र लिखकर दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग की है.