UPTak Baithak Logo

मथुरा में बड़ी कार्रवाई, नियमों की अनदेखी करने वाले 6 होटल और गेस्ट हाउस होंगे बंद, मचा हड़कंप

Mathura Administration News: मथुरा में प्रशासन और अग्निशमन विभाग की संयुक्त जांच में 33 होटल और गेस्ट हाउसों का निरीक्षण किया गया. फायर एनओसी, पंजीकरण और सुरक्षा मानकों में भारी खामियां मिलने पर 6 होटल व गेस्ट हाउसों को बंद करने के निर्देश दिए गए. प्रशासन ने आगे भी कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी.

ADVERTISEMENT

Mathura  News
Mathura News
social share
google news

Mathura Administration News: प्रशासन और अग्निशमन विभाग ने संयुक्त रूप से शहर के होटल और गेस्ट हाउसों के खिलाफ एक बड़ा अभियान छेड़ दिया है. नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्र, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सिंह और पर्यटन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मथुरा के विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस औचक निरीक्षण के तहत टीम ने धौलीप्याऊ, मयूर विहार और मालगोदाम रोड के मुख्य क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले कुल 33 होटल और गेस्ट हाउसों का बारीकी से निरीक्षण किया, जिससे होटल व्यवसायियों में हड़कंप मच गया.