Raebareli Accident News: रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: साइकिल सवार को बचाने में दो बाइकों की भिड़ंत, दो की मौत
Raebareli News: रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे पर साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत. हादसे में दिनेश और विकास नामक दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम.
ADVERTISEMENT

Raebareli News: रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे पर एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में दो बाइकें आपस में टकरा गईं. नरही चौराहा के पास हुए इस हृदयविदारक हादसे में दो लोगों की जान चली गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे हुलासी निवासी दिनेश कुमार (49) पुत्र देवी दर्शन अपनी बाइक से किसी काम के लिए निकले थे. जैसे ही वह हाईवे पर नरही चौराहा के समीप पहुंचे, तभी सामने से देवी नगर निवासी विकास (22) पुत्र रज्जनलाल की बाइक आ गई.