Raebareli News: भगवान राम को भी नहीं बख्शा, रायबरेली में गरजे सांसद किशोरी लाल शर्मा, पेपर लीक से लेकर राम मंदिर चढ़ावे तक सरकार को घेरा
Raebareli Political News: रायबरेली में कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने प्रेसवार्ता में पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और राम मंदिर चढ़ावे को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है और चंदे के उपयोग में पारदर्शिता नहीं बरत रही है.
ADVERTISEMENT

भगवान राम को भी नहीं बख्शा, रायबरेली में गरजे सांसद किशोरी लाल शर्मा, पेपर लीक से लेकर राम मंदिर चढ़ावे तक सरकार को घेरा
Raebareli News: जनपद के तिलक भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर भड़ास निकाली. राहुल गांधी द्वारा छात्रों के मुद्दों को लेकर शुरू किए गए अभियान 'छात्रों की गूंज' का समर्थन करते हुए सांसद ने देश के शिक्षा सिस्टम और पेपर लीक मामलों को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल खड़े किए.