नोएडा-गुरुग्राम के बीच चलेगी रैपिड रेल, 63 km लंबे कॉरिडोर की DPR रिपोर्ट तैयर
Gurugram-Noida RRTS Corridor: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने एक बहुत बड़ा और नया RRTS प्रोजेक्ट तैयार किया है. इस प्रोजेक्ट के तहत नमो भारत रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम कॉरिडोर बनाया जाएगा, जो सीधे गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ेगा.
ADVERTISEMENT

Gurugram-Noida RRTS Corridor: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पूरा होने के बाद अब एक और नया RRTS कॉरिडोर बनने जा रहा है. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने एक बहुत बड़ा और अहम प्रोजेक्ट तैयार किया है. इस प्रोजेक्ट के तहत नमो भारत रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर बनाया जाएगा, जो सीधे गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ा जाएगा. इस 63 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर के लिए 19,390 करोड़ रुपये की डीपीआर रिपोर्ट तैयार कर ली गई है. हरियाणा सरकार के साथ इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा चल रही है, जल्द ही इस नए कॉरिडोर का काम शुरू किया जाएगा.