लेटेस्ट न्यूज़

Saharanpur News: कांवड़ यात्रा 2026 से पहले हाई अलर्ट, ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने बनाई रणनीति

Saharanpur kawad Yatra : श्रावण कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर सहारनपुर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है. सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन, रूट डायवर्जन, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों ने यात्रा को सुरक्षित, सुचारु और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने हेतु व्यापक रणनीति तैयार की.

ADVERTISEMENT

कांवड़ यात्रा 2026 से पहले हाई अलर्ट, ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने बनाई रणनीति
कांवड़ यात्रा 2026 से पहले हाई अलर्ट, ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने बनाई रणनीति
social share
google news

Saharanpur kawad Yatra : आगामी श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को सहारनपुर में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस महानिदेशक (ट्रैफिक), पुलिस मुख्यालय लखनऊ ने की, जिसमें सहारनपुर परिक्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया.