Raebareli Gold Silver Rate: रायबरेली में महंगे सोने-चांदी का असर, हल्के गहनों की ओर बढ़ा ग्राहकों का रुझान
Raebareli Sona Chandi Rate 22 July 2026: सोने-चांदी की लगातार ऊंची कीमतों का असर अब स्थानीय सराफा बाजार में भी दिखने लगा है. ग्राहक भारी गहनों की बजाय हल्की ज्वेलरी खरीद रहे हैं. कारोबारियों के अनुसार बढ़ती कीमतों के बीच बजट आधारित खरीदारी और लाइटवेट डिज़ाइनों की मांग में लगातार इजाफा हो रहा है.
ADVERTISEMENT

रायबरेली में महंगे सोने-चांदी का असर, हल्के गहनों की ओर बढ़ा ग्राहकों का रुझान
Raebareli News: वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच रायबरेली के सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं. 24 कैरेट सोना करीब 1,41,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर है, जबकि चांदी के भाव 2,23,000 रुपये से बढ़कर 2,40,100 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच कारोबार कर रहे हैं. लगातार बढ़ी कीमतों का असर बाजार की खरीदारी पर साफ दिखाई दे रहा है.
