लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: रायबरेली रचेगा हरियाली का इतिहास, एक ही दिन में लगेंगे 47.23 लाख पौधे, वृक्षारोपण महायज्ञ को लेकर प्रशासन अलर्ट

Raebareli Plantation Drive: रायबरेली में 12 जुलाई को आयोजित होने वाले 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' के तहत एक ही दिन में 47.23 लाख पौधे लगाने की तैयारी पूरी कर ली गई है. जिला प्रशासन ने अभियान को जनभागीदारी का महाअभियान बनाने के लिए सभी विभागों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं.

ADVERTISEMENT

रायबरेली रचेगा हरियाली का इतिहास, एक ही दिन में लगेंगे 47.23 लाख पौधे, वृक्षारोपण महायज्ञ को लेकर प्रशासन अलर्ट
रायबरेली रचेगा हरियाली का इतिहास, एक ही दिन में लगेंगे 47.23 लाख पौधे, वृक्षारोपण महायज्ञ को लेकर प्रशासन अलर्ट
social share
Google CTA

Raebareli News: जनपद में कल यानी 12 जुलाई को आयोजित होने वाले "वृक्षारोपण महायज्ञ-2026" को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारियों की समीक्षा बैठक करते हुए कड़े निर्देश दिए हैं कि इस अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इसे जनभागीदारी का महाअभियान बनाया जाए. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए हर नागरिक का इस मुहिम से जुड़ना जरूरी है.