अफजाल अंसारी के बयान से यूपी में नई बहस, धुरंधर 2 के बहाने अतीक और दाऊद पर ये बोले सांसद
अफजाल अंसारी ने फिल्म 'धुरंधर 2' में अतीक जैसे किरदार पर दिया बड़ा बयान. दाऊद इब्राहिम और ब्रिजेश सिंह का नाम लेकर यूपी की सियासत में मचाया हड़कंप.
ADVERTISEMENT
पूर्वांचल में अतीक अहमद की चर्चा फिर से सियासत का मुद्दा बन गई है. हाल ही में आई फिल्म धुरंधर 2 में अतीक के नाम से मिलता जुलता किरदार दिखाया गया है. यह किरदार पाकिस्तान का एजेंट बताया गया है, जिससे अतीक अहमद के राजनीतिक संबंधों पर सवाल खड़े हो रहे हैं. अफजाल अंसारी ने भी इस मामले पर बयान दिया है, जिसमें उन्होंने एक और संदिग्ध नाम का उल्लेख किया है.