लेटेस्ट न्यूज़

उमेश पाल हत्याकांड: इलेक्ट्रिक शॉप पर इंतजार कर रहा था शूटर…दुकानदार ने बताया आंखों देखा हाल

Prayagraj News Hindi: बीते शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दिनदहाड़े राजू पाल मर्डर (Umesh Pal Murder Case) के मुख्‍य गवाह उमेश पाल पर…

ADVERTISEMENT

उमेश पाल हत्याकांड: इलेक्ट्रिक शॉप पर इंतजार कर रहा था शूटर...दुकानदार ने बताया आंखों देखा हाल
उमेश पाल हत्याकांड: इलेक्ट्रिक शॉप पर इंतजार कर रहा था शूटर...दुकानदार ने बताया आंखों देखा हाल
social share
Google CTA

Prayagraj News Hindi: बीते शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दिनदहाड़े राजू पाल मर्डर (Umesh Pal Murder Case) के मुख्‍य गवाह उमेश पाल पर दिनदहाड़े बम और गोलियां से हमला हुआ. मात्र 44 सेकेंड के भीतर हमलावरों ने उमेश पाल और उनके गनर संदीप निषाद की निर्मम हत्‍या कर दी. इस हत्याकांड के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया. यूपी विधानसभा सत्र के दौरान हुए इस खौफनाक मर्डर ने योगी आदित्‍यनाथ सरकार पर तमाम सवाल उठा दिए. इस हत्याकांड के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई और एसटीएफ ने एक शूटर अरबाज को सोमवार को हुए एनकाउंटर में मार गिराया. वहीं बाकियों के तलाश में जुट गई. वहीं इस हत्याकांड के समय वहां मौजूद लोगों ने आंखों देखा हाल यूपी तक को बताया.