प्रयागराज में दिवाली की खरीदारी कर रहे 7 लोगों को जैगुआर कार ने कुचला... एक की मौत, वारदात के बाद ये हुआ
संगम नगरी प्रयागराज में दीपावली की खरीदारी कर रहे लोगों को तेज रफ्तार जैगुआर कार ने कुचल दिया.इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
ADVERTISEMENT

Prayagraj Accident
संगम नगरी प्रयागराज में दीपावली की खरीदारी कर रहे लोगों को तेज रफ्तार जैगुआर कार ने कुचल दिया.इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना धूमनगंज के राजरूपपुर इलाके में हुई है. घटना से गुस्साए लोगों ने कार को रोककर उसमें जमकर तोड़फोड़ की. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामे को शांत कराया.फिलहाल पुलिस ने जैगुआर कार को हिरासत में ले लिया है और दुर्घटना में घायल हुए कार ड्राइवर को भी इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है.