इलाहाबाद हाई कोर्ट ने फर्रुखाबाद की SP आरती सिंह पर दिखाई सख्ती, अदालत में रोके रखा! आखिर मामला क्या है?
Farrukhabad SP Aarti Singh News: फर्रुखाबाद की SP आरती सिंह के खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई है. हाईकोर्ट में दाखिल बंदी प्रत्यक्षीकरण रिट पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने बड़ा एक्शन लिया. यहां जानें पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

IPS Arti Singh
Farrukhabad SP Aarti Singh News: इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल बंदी प्रत्यक्षीकरण रिट पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने अवैध हिरासत में रखे जाने के मामले को लेकर सख्त रुख अपनाया है. याची ने सुनवाई के दौरान फर्रुखाबाद एसपी की मौजूदगी में पुलिस द्वारा किए गए उत्पीड़न और याचिका का वापस लेने का दबाव बनाने की बात कही. इस पर कोर्ट की नाराजगी देखने को मिली. हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से बुधवार दोपहर तक जवाब भी मांगा है. कोर्ट के आदेश पर एसपी फर्रुखाबाद आरती सिंह भी अदालत में पेश हुईं. उनसे भी स्पष्टीकरण मांगा गया. इस मामले में आज यानी बुधवार 12 बजे अदालत फिर से सुनवाई करेगी. तब तक कोर्ट ने एसपी आरती सिंह को रुकने के आदेश दिए हैं. आज की सुनवाई में भी आरती सिंह मौजूद रहेंगी.