प्रयागराज में एक नहीं दो टाउनशिप बनाने की चल रही तैयारी, 2 लाख लोगों के घर खरीदने का सपना होगा पूरा
उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद प्रयागराज के फाफामऊ में दो विशाल टाउनशिप विकसित करने की योजना बना रहा है. पहली टाउनशिप करीब 600 एकड़ भूमि पर बनाई जाएगी. इसके साथ ही आवास विकास परिषद 1800 एकड़ में एक और टाउनशिप की योजना बना रहा है.
ADVERTISEMENT

Prayagraj New Township: सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद प्रयागराज के फाफामऊ में दो विशाल टाउनशिप विकसित करने की योजना बना रहा है. पहली टाउनशिप करीब 600 एकड़ भूमि पर बनाई जाएगी. 600 एकड़ में फैली एक टाउनशिप विकसित करने के लिए उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद लगभग 2,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. इसके साथ ही आवास विकास परिषद 1800 एकड़ में एक और टाउनशिप की योजना बना रहा है. इस आवास योजना का लक्ष्य लगभग दो लाख लोगों को आवास प्रदान करना है. ऐसे में यह उन लोगों के लिए एक अच्छी खबर है जो प्रयागराज में अपना घर खरीदना चाहते हैं.