प्रयागराज में बनेगी एरो सिटी, 20 लाख से भी कम कीमत पर मिलेंगे प्लॉट-फ्लैट्स, ये है पूरी डिटेल
प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) एयरपोर्ट रोड, झलवा के पास 90 एकड़ में ‘एरो सिटी’ परियोजना शुरू करने जा रहा है. इस योजना में 20 लाख रुपये से कम कीमत वाले किफायती आवासीय प्लॉट और फ्लैट्स उपलब्ध होंगे.
ADVERTISEMENT

प्रयागराज के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. शहर को आधुनिक बनाने की दिशा में प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) एक बेहद बड़ी और खास योजना शुरू करने जा रहा है. आपको बता दें कि PDA एयरपोर्ट रोड (झलवा) के पास करीब 90 एकड़ जमीन पर शानदार ‘एरो सिटी’ बसाने की तैयारी कर रहा है. दावा है कि इस नई सिटी में 20 लाख रुपये से भी कम कीमत पर प्लॉट और फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे. यह योजना न सिर्फ शहर का नक्शा बदल देगी, बल्कि युवाओं, नौकरीपेशा लोगों और मध्यम वर्ग के लिए सस्ते घर का सपना भी पूरा करेगी. PDA के 3300 करोड़ रुपये के मास्टरप्लान और एरो सिटी की शुरुआत की पूरी जानकारी यहां पढ़ें.