UPTak Baithak Logo

प्रयागराज: जज के भाई से हीरे का हार, ₹1 लाख और आईफोन उड़ा ले गए चोर, CCTV में कैद हुआ मंजर

संगम के शहर प्रयागराज में एक नामी होटल से चोरों ने गजब कारनामा किया है. मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने एक जज के भाई…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

संगम के शहर प्रयागराज में एक नामी होटल से चोरों ने गजब कारनामा किया है. मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने एक जज के भाई का बैग चोरी कर लिया है, जिसमें हीरे का हार, आईफोन और एक लाख रुपये रखे होने की बात सामने आई है. वारदात तब हुई जज के भाई के बेटे की सगाई का कार्यक्रम होटल में चल रहा था. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. पुलिस ने चोरों की तलाश में खोजबीन शुरू कर दी है. खबर है कि सगाई समारोह की सीसीटीवी फुटेज में चोर बैग ले जाते दिख भी रहा है, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है.