गर्लफ्रेंड के चक्कर में प्रयागराज में शिवम राय ने ममेरे भाई को मारा, फिर शव जलाकर उसी के फोन से मांगे 50 लाख
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 20 साल के सुमित कुमार उर्फ साहिल की हत्या की ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने रिश्तों और भरोसे दोनों को झकझोर दिया. पुलिस के मुताबिक, सुमित की हत्या उसके ही 21 साल के ममेरे भाई और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शिवम राय ने की.
ADVERTISEMENT

Prayagraj Murder Case
Prayagraj Murder Case: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 20 साल के सुमित कुमार उर्फ साहिल की हत्या की ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने रिश्तों और भरोसे दोनों को झकझोर दिया. पुलिस के मुताबिक, सुमित की हत्या उसके ही 21 साल के ममेरे भाई और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शिवम राय ने की. आरोप है कि शिवम सुमित की गर्लफ्रेंड को पसंद करता था और उसे हासिल करने के लिए उसने अपने ममेरे भाई को रास्ते से हटाने की साजिश रची. पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए शव को पेट्रोल डालकर जला दिया गया. इसके बाद आरोपी ने सुमित के मोबाइल और सिम का इस्तेमाल कर परिवार को इंस्टाग्राम मैसेज भेजे और 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी. मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
