कौन हैं बस ड्राइवर मोहम्मद इमामुद्दीन जिनसे अखिलेश यादव ने की मुलाकात?
CJP आंदोलन के बाद अखिलेश यादव ने दिल्ली पुलिस की बस के ड्राइवर मोहम्मद इमामुद्दीन से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया. इस कदम को समर्थक आम लोगों के सम्मान और सियासी संदेश से जोड़कर देख रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Charcha Mein
CJP के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन और संसद मार्च के बाद देश की राजनीति में एक अलग ही रंग देखने को मिल रहा है. प्रदर्शन भले ही खत्म हो गया हो लेकिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े हर छोटे-बड़े किरदार से व्यक्तिगत मुलाकात कर एक नया सियासी संदेश दे रहे हैं. प्रदर्शनकारियों को खाना-पानी खिलाने वाले जुनैद से मुलाकात के बाद अब अखिलेश यादव ने दिल्ली पुलिस की उस बस के ड्राइवर मोहम्मद इमामुद्दीन से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया है जिसमें डिटेन करने के बाद उन्हें और अन्य सांसदों को ले जाया गया था. अखिलेश यादव के इस कदम की सोशल मीडिया पर जहां समर्थक जमकर तारीफ कर रहे हैं. वहीं राजनीतिक हलकों में इसके सियासी मायनों की भी खूब चर्चा है.
