Instagram पर दोस्ती, रेप, शादी और फिर अबॉर्शन...... अब कानपुर के दरोगा की पत्नी क्यों पहुंच गई अधिकारियों के पास!
उत्तर प्रदेश के कानपुर से पुलिस विभाग से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक महिला ने कानपुर के एक दरोगा पर इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती करने, शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, गर्भवती होने के बाद गर्भपात कराने और फिर मारपीट कर घर से निकालने के गंभीर आरोप लगाए हैं.
ADVERTISEMENT

Kanpur Daroga Marriage Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से पुलिस विभाग से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक महिला ने कानपुर के एक दरोगा पर इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती करने, शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, गर्भवती होने के बाद गर्भपात कराने और फिर मारपीट कर घर से निकालने के गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का दावा है कि जब उसने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की और मामले में FIR दर्ज करने के आदेश हुए तो नौकरी जाने के डर से दरोगा ने उससे शादी कर ली और शादी का रजिस्ट्रेशन भी कराया. महिला का आरोप है कि इसके बाद भी वह उसे अपने साथ रखने के लिए तैयार नहीं हुआ और घर से निकाल दिया. अब महिला पुलिस अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रही है और कार्रवाई की मांग कर रही है. मामले में महिला ने कानपुर के डीसीपी साउथ कार्यालय पहुंचकर भी अपनी शिकायत रखी है.
