लेटेस्ट न्यूज़

दिल्ली में ओम प्रकाश राजभर ने किया शक्ति प्रदर्शन! समर्थकों की दिखी भारी भीड़, किसे दे दिया बड़ा सियासी संदेश?

OP Rajbhar Delhi Rally: ओम प्रकाश राजभर ने इन दिनों दिल्ली में अपना डेरा डाला हुआ है. दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में उन्होंने 'समरसता रैली' का आयोजन किया. इस रैली में उनके समर्थकों की भारी भीड़ पहुंची और पूरा स्टेडियम पीले रंग में रंगा दिखाई दिया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

OP Rajbhar Delhi Rally: उत्तर प्रदेश की राजनीति खासकर पूर्वांचल में अपना दबदबा रखने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने इन दिनों दिल्ली में अपना डेरा डाला हुआ है. दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में उन्होंने 'समरसता रैली' का आयोजन किया. इस रैली में उनके समर्थकों की भारी भीड़ पहुंची और पूरा स्टेडियम पीले रंग में रंगा दिखाई दिया. पूर्वांचल की राजनीति करने वाले राजभर का दिल्ली में अपनी ताकत दिखाना किसी बड़े सियासी संदेश की तरफ इशारा कर रहा है. आइए जानते हैं कि आखिर इस शक्ति प्रदर्शन के पीछे क्या वजह है.