प्रयागराज में एक ही घर के अंदर मिलीं 3 मूकबधिरों की बॉडी, स्क्रैप बीनने का करते थे काम
प्रयागराज के शाहगंज इलाके में एक मकान के कमरे से तीन लोगों के शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई. मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं.
ADVERTISEMENT

Prayagraj Crime News
Prayagraj Triple Murder Case: प्रयागराज के शाहगंज इलाके में एक मकान के कमरे से तीन लोगों के शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई. मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं. तीनों मूकबधिर थे और स्क्रैप बीनने का काम करते थे. शुरुआती जानकारी में तीनों के शरीर पर चोट के निशान मिलने की बात सामने आई है, जिसके चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है. घटना का पता सुबह उस समय चला, जब मकान मालिक ने कमरे का दरवाजा बंद देखा और अंदर झांककर देखा तो तीनों के शव खून से सने पड़े थे. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.
