UPTak Baithak Logo

प्रयागराज: उपद्रवियों से होगी 1 करोड़ की वसूली, लोगों से भी मांगा गया नुकसान का एस्टिमेट

जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल और आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले उपद्रवियों से अब हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी. वो…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल और आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले उपद्रवियों से अब हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी. वो भी लाख दो लाख नही बल्कि पूरे करोड़. इसके लिए तीन दावे सामने आए हैं. प्रयागराज में पहली बार नगर निगम और पुलिस महकमे की तरफ से नुकसान की भरपाई का क्लेम किया गया है. इस क्लेम की भरपाई के लिए चिन्हित होने वाले उपद्रवियों के बैंक खाते और संपत्तियां सीज की जा रही हैं. वहीं प्रशासन के मुताबिक लोग अपने नुकसान का एस्टीमेट दे सकते हैं.