लेटेस्ट न्यूज़

अब इन दो लोगों को बनाया गया उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी, ‘क्रेटा’ कार है इसकी वजह

Umesh Pal Murder Case Update: प्रयागराज में 24 फरवरी को हुए चर्चित उमेश पाल हत्याकांड के मुकदमे में ईट ऑन बिरयानी शॉप के मालिक नफीस…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Umesh Pal Murder Case Update: प्रयागराज में 24 फरवरी को हुए चर्चित उमेश पाल हत्याकांड के मुकदमे में ईट ऑन बिरयानी शॉप के मालिक नफीस अहमद और उसके रिश्तेदार रुखसार को भी आरोपी बनाया गया है. दरअसल, जिस क्रेटा कार से अरबाज, साबिर और अतीक अहमद का बेटा असद उमेश पाल के घर पहुंचे, थे वो कार नफीस की थी. हालांकि, जांच में यह पता चला है कि नफीस ने यह कार अपने रिश्तेदार रुखसार को बेची थी. पुलिस की जांच में कई ऐसे क्लू मिले हैं, जिनसे साफ होता है कि नफीस और रुखसार को ये पता था कि क्रेटा कार कौन इस्तेमाल कर रहा है. उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम देने के बाद असद, साबिर और अरबाज उसी कार से चकिया अपने घर पहुंचे थे और गली के बाहर कार खड़ी करके सब सब भाग निकले थे. बाद में पुलिस ने कार को जब्त कर लिया था.

पुलिस ने लिया था अतीक के गुर्गों पर एक्शन

मालूम हो कि हत्याकांड के बाद पुलिस ने अतीक के गुर्गों पर ताबड़तोड़ एक्शन लिया था. अरबाज और उस्मान को कुछ दिन बाद ही पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था और इस खबर ने उस वक्त सुर्खियां बटोरी थीं.

उमेश पाल हत्याकांड के बाद नफीस और रुखसार दोनों अचानक गायब हो गए थे.अब पुलिस ने दोनों की तलाश फिर से शुरू कर दी है. पुलिस ने नफीस के रौशन बाग वाले घर पर कई बार दाबिश भी दी, लेकिन उसका कुछ पता नही चला. रुखसार के घर पर भी पुलिस कई बार जा चुकी है, लेकिन वो भी गायब है. दोनों की तलाश में प्रयागराज पुलिस दूसरे प्रदेशों की पुलिस से भी संपर्क कर रही है. पुलिस को आशंका है कि नफीस हैदराबाद में छिपा हो सकता है.