लेटेस्ट न्यूज़

अतीक के कब्जे से मुक्त जमीन पर बने फ्लैटों में रहने का सपना अभी अधूरा, लाभार्थी हैं परेशान!

Prayagraj News: प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के कब्जे से खाली कराई गई जमीन पर बने फ्लैटों की चाबी सीएम योगी आदित्यनाथ ने लाभार्थियों को…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Prayagraj News: प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के कब्जे से खाली कराई गई जमीन पर बने फ्लैटों की चाबी सीएम योगी आदित्यनाथ ने लाभार्थियों को तो सौंप दी, लेकिन अभी तक अपने घरों में रहने का सपना लाभार्थियों का पूरा नहीं हो सका है. दरअसल, मेन गेट पर अभी भी ताला लगा हुआ है, जिससे अब वे लाभार्थी परेशान हैं, जिन्होंने पीएम शहरी आवास योजना के तहत इन मकानों का मालिकाना हक पाया था. अभी भी लाभार्थी किराए के मकान में रहकर अपने घर में रहने का सुनहरा सपना देख रहे हैं.