लेटेस्ट न्यूज़

अतीक अहमद के घर में सलवार-कुर्ता पहन क्रिकेट खेल रहे ये बच्चे कौन? अंदर की तस्वीर से जानिए कहानी

Prayagraj News :  अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या हुए एक साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है. इस हत्याकांड पर यूपी सरकार द्वारा गठित जांच समिति की रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है.

ADVERTISEMENT

Prayagraj News
Prayagraj News
social share
google news

Prayagraj News : अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या हुए एक साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है. इस हत्याकांड पर यूपी सरकार द्वारा गठित जांच समिति की रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है. जांच रिपोर्ट में यूपी पुलिस को क्लीन चिट मिल चुकी है. वहीं जांच रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि इस हत्या को टाला नहीं जा सकता था और हत्यारों ने पहले से ही हत्याकांड को अंजाम देने की योजना बना रखी थी. वहीं एक समय प्रयागराज में जिस जगह से अतीक अहमद का राज चलता था, उसकी मौत के बाद वहां अब पूरा नजारा ही बदल गया है.