प्रयागराज पुलिस ने ज्योति मौर्य का दर्ज किया बयान, अब पति आलोक के साथ होगी ये कार्रवाई
Jyoti Maurya News: इन दिनों पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य की हर तरफ खूब चर्चा है. शोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर ज्योति मौर्य और उनके…
ADVERTISEMENT

Jyoti Maurya News: इन दिनों पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य की हर तरफ खूब चर्चा है. शोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर ज्योति मौर्य और उनके पति को लेकर रील्स और मीम्स बन रहे हैं, जिन्हें लोग खूब देख भी रहे हैं. बता दें कि प्रयागराज के धूमनगंज थाने में ज्योति मौर्य ने अपने पति आलोक मौर्या और उनके परिवार के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है. इसको लेकर थाने के विवेचक ने ज्योति मौर्य और उनके पक्ष के बयान तो दर्ज कर लिए हैं, अब इस मामले की विवेचना भी तेज कर दी गई है. पुलिस अब पति आलोक मौर्य और अन्य लोगों के बयान दर्ज कर सकती है. इसके लिए तैयारी तेज हो चुकी है. पुलिस ने ज्योति मौर्य से और साक्ष्य उपलब्ध कराने के लिए कहा है, जिससे लगाए गए आरोपो की सत्यता की जांच हो सके.