प्रयागराज: रिहायशी इलाकों में घुसने लगा बाढ़ का पानी, घर छोड़कर जाने को मजबूर हो रहे लोग
प्रयागराज में गंगा और यमुना दोनों नदियां उफान पर हैं. दोनों नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. गंगा और यमुना के उफान से संगम…
ADVERTISEMENT
प्रयागराज में गंगा और यमुना दोनों नदियां उफान पर हैं. दोनों नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. गंगा और यमुना के उफान से संगम क्षेत्र के सभी घाट जहां पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं, वहीं बाढ़ का पानी का अब निचले इलाकों में बने रिहायशी घरों में भी घुसने लगा है. छोटा बघाड़ा इलाके में दर्जनों घरों और गलियों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. जिससे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है.









