लेटेस्ट न्यूज़

पाइल्स ऑपरेशन की छुट्टी ना मिलने पर लोको पायलट राजेश मीणा ने पैंट उताकर दिखाया घाव, वायरल वीडियोो के बाद हड़कंप

ADVERTISEMENT

लखनऊ रेलवे के लोको पायलट ने छुट्टी बढ़ाने के लिए अपनी बीमारी साबित कराना जरूरी समझा और अपने घाव दिखाने के लिए पैंट उतारी. अधिकारियों ने उनकी मेडिकल रिपोर्ट के बावजूद छुट्टी नहीं दी. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

social share
google news

Lucknow Viral Video: सोचिए अगर आपको अपनी जायज बीमारी की छुट्टी मंजूर करवाने के लिए अपने ही बड़े अधिकारी के सामने कपड़े उतारने पड़ जाएं तो आप पर क्या गुजरेगी? सुनने में यह किसी फिल्म का सीन लग सकता है.लेकिन लखनऊ में तैनात लोको पायलट राजेश मीणा के साथ यह हकीकत में हुआ है. पाइल्स (बवासीर) की सर्जरी के बाद दर्द से बेहाल राजेश जब अपनी छुट्टी बढ़वाने पहुंचे तो सिस्टम की 'बेरुखी' ने उन्हें इस कदर मजबूर किया कि उन्होंने सरेआम अपना ऑपरेशन का घाव दिखाकर विरोध दर्ज कराया.