ऐपल के आईपैड को ऑफ करना ही नहीं जानते थे! देवरिया में यूं पकड़े गए बुलेट वाले लुटेरे
उत्तर प्रदेश (UP News) के देवरिया की थाना तरकुलवा की पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है. ये तीनों लुटेरे गहरे दोस्त हैं.…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश (UP News) के देवरिया की थाना तरकुलवा की पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है. ये तीनों लुटेरे गहरे दोस्त हैं. ये तीनों लूट की वारदात को अंजाम देने एक साथ बुलेट मोटरसाईकिल से निकलते थे और नकाब लगाकर पलक झपकते ही दोपहिया वाहन वालों को अपना शिकार बना लेते थे. सीओ सिटी श्रेयस त्रिपाठी ने बताया कि इनके पास से लूट में इस्तेमाल की जाने वाली बुलेट, 41 हजार रुपये कैश, ऐपल आईपैड और एंड्रॉयड फोन बरामद किया गया है. पुलिस ने इनके पास से दो तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है.