लेटेस्ट न्यूज़

40 दिन में सात बार डसा...फतेहपुर के विकास को ही क्यों डस रहा सांप! जांच में सामने आई सच और झूठ की पहेली

40 दिन में सात बार सांप के काटने के दावे के मामले में अब एक नया अपडेट सामने आया है. लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक एक बार सांप काटने की पुष्टि करते हुए विकास को स्नेक फोबिया होने की बात सामने आई है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश का फतेहपुर जिला इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. इसकी वजह है यहां के सौरा गांव में रहने वाले विकास दुबे. विकास का दावा है कि उसे सांप ने पिछले 40 दिनों में सात बार काटा है. विकास के मुताबिक सांप ने उसे सपने में आकर यह भी धमकी दी है कि नौवीं बार डसने पर वह जिंदा नहीं बचेगा. नौवीं बार सांप के काटने के खौफ में दिन गिन रहे विकास को लेकर प्रशासन भी एक्टिव मोड पर आ चुका है. वहीं अब इस मामले में एक हैरान कर देने वाली अपडेट भी सामने आई है.