20 साल की हेमा ने कर ली 18 साल की पूजा से शादी, दोनों में से एक आने वाले समय में करेगी ये काम
चरखारी कस्बे की रहने वाली 20 साल की हेमा और मध्य प्रदेश की पूजा ने शादी कर ली है. दोनों का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था. लेकिन बाद में सब मान गए. फिलहाल दोनों की ये अनोखी शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.
ADVERTISEMENT

Hema and Pooja
महोबा की रहने वाली हेमा अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहकर फल की दुकान लगाती थी. हेमा शुरू से ही लड़कों की तरह रहना पसंद करती थी. लेकिन जब उसकी मुलाकात पूजा से हुई तो मानों उसकी जिंदगी में सब कुछ बदल गया. हेमा को पूजा से प्यार हो गया. लेकिन दोनों का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था. हालांकि समय के साथ हालात बदले और दोनों परिवार इस रिश्ते को स्वीकार करने के लिए तैयार हो गए.इसके बाद दोनों ने 6 अक्टूबर को दिल्ली में कोर्ट मैरिज कर ली. अब यह अनोखी शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.