संभल के एसपी पर फायर झोंकने वाला शहबाज जब पकड़ा गया तो IPS केके विश्नोई ने बताई उस दिन की कहानी
संभल हिंसा के दौरान जिस शख्स पर एसपी केके विश्नोई के ऊपर फायरिंग का आरोप है, उसे पुलिस ने अब अरेस्ट कर लिया है. जानें घटना वाले दिन क्या-क्या हुआ था?
ADVERTISEMENT

Sambhal SP Krishan Kumar
Sambhal Hinsa News: बीते महीने उत्तर प्रदेश के संभल जिले में जो हिंसा हुई, उसकी चर्चा आज भी बदस्तूर जारी है. मालूम हो कि 24 नवंबर को संभल की जामा मस्जिद के अदालत के आदेश पर हो रहे सर्वेक्षण का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई. इसके चलते चार लोगों की मौत हुई और करीब 20 सुरक्षाकर्मियों सहित कई अन्य घायल हुए थे. तब मौके पर मौजूद संभल के एसपी केके विश्नोई के ऊपर भी फायर झोंका गया था. अब इसी मामले में ताजा अपडेट सामने आया है. बता दें कि जिस शख्स पर एसपी के ऊपर फायरिंग का आरोप है, उसे पुलिस ने अब अरेस्ट कर लिया है. खुद एसपी विश्नोई के हवाले से जानिए आखिर आरोपी की कैसे गिरफ्तारी हुई?