लेटेस्ट न्यूज़

बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर रहा था विनय, अचानक स्टेज पर आ गई पहली पत्नी रेशमा और दिखाने लगी ये फोटो

Basti News: पहली शादी से तलाक लिए बिना बस्ती में विनय नामक युवक दूसरी शादी करने जा रहा था. इसी बीच उसकी पहली पत्नी रेशमा स्टेज पर आ गई. उसने यहां विनय की पोल खोल दी. फिर आगे जो हुआ उसे खबर में जानिए.

ADVERTISEMENT

तस्वीर में रेशमा ओर विनय
तस्वीर में रेशमा ओर विनय
social share
Google CTA

बस्ती के पिरैला गांव में सोमवार को माहौल खुशनुमा था. गांव में शादी की धूमधाम थी. मगर शादी में हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया. दूल्हा स्टेज पर जयमाल के लिए बैठा हुआ था लेकिन कहानी पलट गई. अचानक उसकी पहली पत्नी अपने परिवार के साथ धमक पड़ी. इस बीच जोरदार बवाल शुरू हो गया. शादी की रस्में फौरन रुक गईं. कई घंटों तक विवाद चलता रहा. दोनों पक्ष एक दूसरे पर जुबानी हमला करते रहे. किसी ने पुलिस को कॉल कर दिया. मौके पर पुलिस तुरंत पहुंची. पुलिस ने दूल्हे राजा को उठाया और उसे सीधा थाने ले जाया गया. पुलिस ने मामले में दूल्हे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. साथ ही पुलिस जांच में भी जुट गई है.