UPTak Baithak Logo

संभल में DJ बजाने को लेकर भड़के ग्रामीण, कर दी कांवड़ियों की पिटाई, जानें फिर क्या हुआ?

Sambhal News: यूपी के संभल जिले से कांवड़ियों और ग्रामीणों के बीच झड़प की एक खबर सामने आई है. खबर मिली है कि संभल से कांवड़ियों के एक जत्था हरिद्वार जल लेने जा रहा था. जत्थे में शामिल द्वारा कांवड़ियों ने जब DJ बजाया तो ग्रामीणों ने इसका विरोध किया

ADVERTISEMENT

Sambhal News
Sambhal News
social share
Google CTA

Sambhal News: यूपी के संभल जिले से कांवड़ियों और ग्रामीणों के बीच झड़प की एक खबर सामने आई है. खबर मिली है कि संभल से कांवड़ियों के एक जत्था हरिद्वार जल लेने जा रहा था. जत्थे में शामिल द्वारा कांवड़ियों ने जब DJ बजाया तो ग्रामीणों ने इसका विरोध किया. इसी बात पर कांवड़िए भड़क उठे. कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ा, तो आरोप है कि ग्रामीणों ने कावड़ियों के साथ मारपीट की. इस दौरान दो कावड़ियों समेत 4 लोग घायल हो गए. विवाद की जानकारी मिलने पर सीओ और एडिशनल एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए. ग्रामीणों द्वारा कावड़ियों के साथ मारपीट करने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.