UPTak Baithak Logo

Video: 500 रुपये के लिए उफनती यमुना में कूदा बागपत का जुनैद, अब उसको लेकर क्या खबर आई?

बागपत के यमुना नदी क्षेत्र में 500 रुपये की शर्त में युवक ने अपनी जान दांव पर लगा दी. नदी पार करने के चक्कर में वह तेज बहाव में बह गया. युवक लापता है और दोस्त फरार हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

इंसानी जिंदगी बेशकीमती होती है लेकिन अक्सर लोग इसके साथ खिलवाड़ करते दिख जाते हैं. और कभी कभी तो अंजाम जानलेवा भी हो जाते हैं. बागपत के जुनैद के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है. उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के निवाड़ा यमुना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां जुनैद नाम के युवक ने महज 500 रुपये और पार्टी के लालच में अपनी जान जोखिम में डाल दी. हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने और भारी बारिश के कारण यमुना नदी उफान पर थी, इसी बीच जुनैद के दोस्तों ने शर्त लगाई कि अगर कोई यमुना पार करता है, उसे 500 रुपये दिए जाएंगे. जुनैद शर्त पूरी करने के लिए नदी में कूद गया, लेकिन नदी के तेज बहाव के कारण वह बहता चला गया और अब उसका कोई सुराग नहीं है.