UPTak Baithak Logo

हापुड़ में नशे की हालत में बीच रोड पर सिपाही रोहित ने चिल्ला-चिल्लाकर दी साथियों को गालियां,अब हो गया एक्शन

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां ऑन-ड्यूटी रोहित नाम के एक सिपाही ने कथित तौर पर नशे की हालत में दिल्ली रोड पर जमकर हंगामा किया. इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ADVERTISEMENT

Hapur News
Hapur News
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां ऑन-ड्यूटी रोहित नाम के एक सिपाही ने कथित तौर पर नशे की हालत में दिल्ली रोड पर जमकर हंगामा किया. सिपाही रोहित सड़क के बीच बैठकर चिल्लाता रहा जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ. इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. फिलहाल अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है.