लेटेस्ट न्यूज़

बिहार से बरेली आकर नसीमा बनी मीनाक्षी, मनोज से शादी के बाद सुनाई 3 तलाक-हलाला वाली दर्दनाक कहानी

बिहार की रहने वाली नसीमा खातून अब मीनाक्षी शर्मा बन गई है. युवती ने बिहार के पूर्णिया से बरेली आकर इस्लाम त्यागा और सनातन धर्म अपनाया. फिर अपना नाम नसीमा से बदलकर मीनाक्षी कर लिया.

ADVERTISEMENT

Bareilly
शादी करते हुए
social share
google news

Bareilly: बिहार की रहने वाली नसीमा खातून अब मीनाक्षी शर्मा बन गई है. युवती ने बिहार के पूर्णिया से बरेली आकर इस्लाम त्यागा और सनातन धर्म अपनाया. फिर अपना नाम नसीमा से बदलकर मीनाक्षी कर लिया. इसके बाद युवती ने अपने प्रेमी मनोज से शादी कर ली. युवती का कहना है कि उसे उसके पति ने 6 महीने पहले तीन तलाक दे दिया था. तीन तलाक के बाद उसका पति उसपर हलाला का दबाव बनाने लगा. युवती की पहले पति से डेढ़ साल की बच्ची भी है.