UPTak Baithak Logo

UP बोर्ड परीक्षा से पहले मुस्लिम छात्राओं को उतारा जा रहा हिजाब! बरेली में हंगामा, DIOS ने ये कहा

यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में हिजाब को लेकर विवाद हो गया है. दरअसल बरेली में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में शिक्षिका परीक्षा हॉल में छात्रा के जाने से पहले उसका हिजाब उतरवा रही है.

ADVERTISEMENT

Bareilly
मुस्लिम छात्राएं
social share
Google CTA

Bareilly News: हिजाब विवाद का असर उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाओं में भी देखने को मिल रहा है. यहां भी हिजाब को लेकर हंगामा हो रहा है. दरअसल उत्तर प्रदेश के बरेली में एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. इस वीडियो को लेकर यहां के मुसलमानों और मुस्लिम संगठनों में काफी गुस्सा है. वीडियो में एक शिक्षिका छात्रा से परीक्षा केंद्र के बाहर हिजाब उतारने के लिए कह रही है.